बिपरजॉय: सावधान।आज ऑरेंज अलर्ट कल से 2 दिन तक रेड अलर्ट
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अरब महासागर में उठे तूफान बिपरजॉय का असर अगले 24 घंटे के दौरान अंचल में दिखाई देगा। हालांकि पहले दिन इसका असर बहुत अधिक नहीं होगा।लेकिन इसके बाद दो दिन जिले में आंधी के साथ बारिश की स्थिति बनेगी। ऐसे में जिले में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट और फिर शुक्रवार- शनिवार को रेड अलर्ट की स्थिति रहेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तूफान गुरुवार को गुजरात के तटीय इलाकों से टकराने के साथ प्रवेश करेगा। यह दक्षिण राजस्थान की तरफ प्रवेश करने के बाद मप्र आते-आते कमजोर हो जाएगा।
गुरुवार को भी सुबह से तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। ऐसे में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मानसून की रफ्तार कमजोर :-
मौसम वैज्ञानिकों डॉ एसएस तोमर ने बताया कि मानसून महाराष्ट्र, सिक्किम और बिहार पहुंचने की संभावना है। मानसून की रफ्तार इस हफ्ते कमजोर पड़ सकती है। ऐसे में प्रदेश में 20 जून के आसपास मानसून प्रवेश कर सकता है। पिछले साल रायसेन जिले में 24 जून के आस-पास मानसून ने प्रवेश किया था।



