पचपेढ़ी जलाशय स्टाप डैम क्षतिग्रस्त का निर्माण कार्य बहुत जल्द होगा प्रारंभ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत पचपेढ़ी के अन्तर्गत ग्राम पकरिया स्थित जलाशय स्टाप डैम जो कि सदभावना पेट्रोल पंप के सामने है । क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है । जिसके कारण किसान बेहद परेशान रहते थे । लगातार किसानों के द्वारा शिकायत करने के बाद उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया तब आनन-फानन में अधिकारियों के द्वारा मौके पर पहुंचकर जलाशय स्टाप डैम का निरीक्षण किया गया, तो पाया गया कि 30 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग के द्वारा स्टॉप डैम का निर्माण करवाया गया था । जिसकी बिंगवाॅल दोनों तरफ की टूट गई है जिसके कारण मिट्टी का कटाव हो रहा है । जिसका सुधार कार्य सिंचाई विभाग के द्वारा ही करवाया जाएगा । इसका पंचनामा सहायक जल संसाधन यंत्री, उपयंत्री मनीष हल्दकार, पचपेढी सरपंच शिवचरण पटैल, उपसरपंच विवेक ( रिंकू ) मिश्रा, सचिव अनिल दीक्षित की उपस्थिति में तैयार किया गया । एवं किसानों को आश्वासन दिया गया कि बहुत जल्द स्टॉप डैम का निर्माण होगा । तब कही किसान राहत की सांस ले पाए ।



