मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत हरदी में लग रहे फर्जी बिल, रोजगार सहायक पंचायत से रहता है नदारद

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरदी में बिना काम के फर्जी बिल लगाए जा रहे हैं । बिल 79920 , 55040, 64240, 64240, 12710, 12710, 12710, 12710, 12710 रूपये के बिल लगाए गए हैं। जो कि फर्जी बिल हैं। वही ग्रामीणो के द्वारा बताया गया कि रोजगार सहायक सुरेंद्र पटैल ग्राम पंचायत से नदारद रहता हैं, ग्रामीणो को अपना कार्य कराने के लिए उमरियापान सुरेंद्र पटैल की ऑनलाइन दुकान आना पड़ता है। जब रोजगार सहायक सुरेंद्र पटैल को सरकार वेतन दे रही हैं तो पंचायत में बैठकर ग्रामीणो के कार्य करना चाहिए ना कि ऑनलाइन दुकान उमरियापान से। सूत्रों के द्वारा बताया गया कि इसके हौसले भी बढ़ गए हैं। ग्रामीणो से बात करने का तरीका भी सही नहीं हैं। जब कोई ग्रामीण कार्य करवाने जाता है तो रोजगार सहायक सुरेंद्र पटेल कह देता है कि अभी मेरे पास समय नहीं है बाद में आना या फिर जो सचिव है उससे करवा लो। अगर इनके बिलों की उच्च स्तरीय जांच हों जाए तो इनके कई कारनामे सामने आएगे।

Related Articles

Back to top button