मध्य प्रदेश

निशी साहू का वन परिक्षेत्र अधिकारी पद पर चयन

सिलवानी। सिलवानी नगर होनहार बालिका कुमारी निशी साहू का मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा से वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।
निशी साहू ने एमपीपीएससी की वर्ष 2020 की परीक्षा में सम्मिलित हुई थी जिसके परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 11 वी रैंक प्राप्त कर वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। निशी साहू की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी से पूर्वाद्ध से माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। नौवी से बारहवीं तक की परीक्षा शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल के बाद बीएससी प्रिंसटन काॅलेज सिलवानी एवं एमएससी कैमेस्टी शासकीय कन्या महाविद्यालय सागर से उत्तीर्ण की।

नगर के समाजसेवी निर्मल साहू की सुपुत्री निशी साहू ने एमपीपीएससी की तैयारी घर पर नियमित रूप से आठ से दस घंटे पढ़़ाई कर इस सफलता को प्राप्त किया है।
उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर, परिजन एवं गुरूजनों को देते हुये कहाकि आज युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर नियमित मेहनत करें तो सफलता एक दिन कदम अवश्य चूमती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करना चाहिये एक बार यदि असफल भी हो गये तो हार नहीं मानना चाहिये बल्कि उस हार से सीख लेकर अपनी कमियां दूर करना चाहिये।

Related Articles

Back to top button