वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय औबेदुल्लागंज में पौधारोपण सम्पन्न
रिपोर्टर : उपेन्द्र मालवीय
ओबेदुल्लागंज । वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय औबेदुल्लागंज में हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में प्रतिवर्ष भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पर्यावरण संरक्षण हेतु हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण किया जाता है । इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष
डॉ. भूपेंद्र नागर उपस्थित रहे । मुख्य अतिथि सहित महाविद्यालय के प्राचार्य, स्टाफ, एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गयाl पौधारोपण हेतु महाविद्यालय के द्वारा अनुसंधान एवं विस्तार वृत्त भोपाल की इकाई द्वारा पर्यावरण वानिकी योजना अंतर्गत पौधारोपण के एम.ओ.यू द्वारा अहमदपुर रोपणी से150 पौधे निशुल्क प्रदान किए गए थे। पौधारोपण महाविद्यालय के कैंपस में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ऐसे पौधे जिनका भारतीय ज्ञान परंपरा में महत्वपूर्ण स्थान है जिसमें नीम, वटवृक्ष, बांस, झारूल, कचनार, गरूड़ फल, गुलमोहर, आंवला आदि के पौधे सम्मिलित हैं। विद्यार्थियों को इन पौधों के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के द्वारा पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



