मध्य प्रदेश

जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

दमोह । पर्यावरण संरक्षण माह के अंतर्गत जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका पुरस्कार वितरण समारोह नन्हे जैन मंदिर जी की धर्मशाला से संपन्न किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के प्रभारी वीर विकास जैन रेलवे ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि श्री दिगंबर जैन पंचायत दमोह के सम्माननीय अध्यक्ष सुधीर जैन सिंघई, भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर नेमकुमार सराफ, अतिवीर आरके जैन, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर ललित जैन सराफ, राष्ट्रीय संयोजक अतिवीर राकेश जैन हरदुआ, शिक्षक विशाल जैन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र क्रमांक 10 की मंत्री कविता ऋषभ जैन ने की एवं निर्णायक डाक्टर आर के जैन साहब थे शाखा के अध्यक्ष सुधीर जैन डवलू, मंत्री अरुण जैन कोर्ट कोषाध्यक्ष मुकेश जैन मम्मा, संजीव शाकाहारी, संतोष अविनाशी ने अतिथियों का सम्मान किया। आदर्श जैन मिलन की बहनों ने दीप प्रज्वलन के उपरांत महावीर प्रार्थना का गायन किया सुबोध जैन बजाज ने कहा की इस आयोजन में लगभग 48 प्रतियोगियों ने भाग लिया था जिसमें से 15 प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिगंबर जैन पंचायत दमोह के अध्यक्ष सुधीर जैन सिंघई ने कहा कि जैन मिलन दमोह में ही नहीं अपितु पूरे क्षेत्र देश के साथ ही विश्व स्तर पर अपने कार्य को लेकर पहचानीं जाती है समाज के लिए निस्वार्थ कार्य करने वाले समर्पित वीर वीरांगनाओं का संगठन है यह उन्होंने जैन मिलन परिवार की तारीफ करते हुए कहा कि जब भी आवश्यकता हो पंचायत आपके सहयोग के लिए है आयोजन कमेटी को बधाई
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेम कुमार सराफ ने बताया कि पूरे देश में चौदह सौ से अधिक शाखाओं के माध्यम से जैन मिलन कार्य करता है जैन समाज के राष्ट्रीय मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर से उठाना एवं पंथवाद संत वाद के विरोध में समाज को एक रखना जैन मिलन का मुख्य उद्देश्य है वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके जैन साहब ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में जैन आचार्य श्री कामकुमार नंदी जी की हत्या के विरोध में जैन मिलन के नेतृत्व में पूरे देश में एक धरना प्रदर्शन का ऐलान किया गया था जिसका व्यापक असर हम सभी ने देखा है वहीं क्षेत्रीय मंत्री कविता रिषभ जैन ने कहा कि जैन मिलन की दमोह में दस शाखाओं द्वारा कार्य किया जाता है लगभग आठ स्थानों पर पौधा रोपण, चार स्थानों पर संगोष्ठी एवं तीन से अधिक स्थानों पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न कराई गई है आज पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आप सभी का उत्साह देखकर मन प्रसन्न है जो विजेता हैं उन सभी को बधाई।
डा आरके जैन जो प्रतियोगिता के निर्णायक थे ने विजेताओं की घोषणा की जो निम्न अनुसार है
प्रथम कु परि संदीप मोदी, द्वितीय दर्श वैभव जैन एवं त्रितीय विराग विकास जैन एवं उत्क्रष्ट पुरस्कार वंशिका कोरी को प्राप्त हुआ आर्या जैन, विदूषी जैन,अनर्धय जैन वेदान्त जैन, पावनी जैन, अक्षत जैन, अमोल जैन, सोमेश कोरी, इशित जैन, स्वस्ति जैन, अमोलिका जैन को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यावरण प्रभारी वीर राकेश जैन पलंदी ने संचालन किया एवं वीर सचेंद्र जैन ने आभार व्यक्त किया महिला जैन मिलन नेमीनगर शाखा, महिला जैन मिलन जबलपुर नाका शाखा महिला जैन मिलन टंडन बगीचा शाखा महिला जैन मिलन तारण तरण चैत्यालय शाखा महिला जैन मिलन कांच मंदिर शाखा सुधा कलश महिला मंडल पलंदी मंदिर जैन मिलन बरिष्ठ शाखा सहित‌ मुख्य रूप से सबन सिल्वर, राजेश ओशो, शैलेन्द्र बजाज विकल्प जैन संदीप जैन,विनय जैन ,संजय सराफ, संदीप जैन अभाना श्रषभ जैन अध्यक्ष वरिष्ठ शाखा, जवाहर जैन, अवध जैन, प्रमोद बड़कुल, मुकेश जैन ग्रेन, वीर ज्ञानेंद्र इटोरिया चौधरी राजकुमार जैन तारण, दिलेश जैन चौधरी, जयकुमार जैन सुरभि का सक्रिय सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button