आदिवासी क्षेत्र कुंडम में आम आदमी पार्टी का जनसंपर्क, अबकी बार आप की सरकार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के आदिवासी बहुतुल्य क्षेत्र कुण्डम में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सोमवार 24 जुलाई 23 को कुंडम ब्लॉक में कैंपेनया गांव कमेटी का गठन एवं डोर टू डोर पंपलेट बांटने के काम किया । साथ ही पंजाब से पधारें पर्यवेक्षक लखविंदर सिंह, चेयरमैन राजेंद्र सिंह एवं संदीप कुमार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का जनसंपर्क किया गया ।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के जिला ग्रामीण सचिव सलिल मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मार्को, वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगल सिंह धुर्वे, प्रमोद वरकडे, बृजेश मार्को, मनीष मार्को, वीर वरकड़े, उपेंद्र वरकड़े, अमन मरावी, बृजेश मार्को , गंगाराम मरकाम, लखन टेमरे, सतीश भाबेदी, मुन्ना सेन, देवलाल मसराम , वीरेंद्र सिंह मसराम , देवसिंह, कोमल सिंह, किशोरी यादव, संजय सिंह परस्ते आदि सदस्य ने मिलकर आम जनता के समक्ष प्रस्तुत होकर जागरूक किया और आनें वाली विधनसभा चुनाव को लेकर बताया समझाया गया । इस दौरान आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे ।



