मध्य प्रदेश

सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक को दी विदाई

रिपोर्टर : रिजवान खान
जैयारी। पुलिस चौकी जैयारी में पदस्थ प्रधान आरक्षक सुदर्शन कौरव सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक का स्टाफ ने फूल मालाओं से स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी शेर सिंह सुल्या ने कहा कि उनकी जब भी कहीं भी ड्यूटी लगाई जाती थी, वह पूरी ईमानदारी के साथ करते थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित पटेल और चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की। इस अवसर पर छोटू पटेल, महेंद्र सिंह रघुवंशी, जिया उल्लाह खान, कसीर उस्ताद, राजेश मास्टर, राजेंद्र यादव, लोकेश तिवारी, मनोज शर्मा, जेद खान, जनपद सदस्य महेश आदिवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button