मध्य प्रदेश

बहन से मिलकर लौट रहे दो भाइयों और पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

साथ उठी अर्थी… ट्रक की टक्कर से कार सवार व्यवसायी परिवार के दो बेटे भी गंभीर
नरसिंहपुर । नरसिंहपुर और गोटेगांव के बीच सड़क दुर्घटना में 2 युवाओं और उनके पिता की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।
कार – ट्रक भिड़ंत में भाजपा नेता, उनके बड़े भाई और पिता की मौत हो गई। दो बेटे घायल हैं। हादसा सोमवार तड़के 3 बजे मानेंगांव तिराहे पर हुआ। यह परिवार करकबेल से जबलपुर के पाटन लौट रहा था।
पाटन के रहने वाले संदीप अग्रवाल BJP नेता के साथ गल्ला व्यापारी भी थे। करकबेल से लौटते समय सामने से आ रहे ट्रक से कार टकरा गई। हादसे में संदीप और उनके बड़े भाई संजय अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो बच्चे यश और हनी घायल हैं।
संदीप और संजय के शवों का पोस्टमार्टम गोटेगांव में किया जाएगा, जबकि पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल का पीएम जबलपुर मेडिकल कॉलेज में होगा।
*सबसे बड़े भाई की कोविड में हो गई थी मौत*
भाजपा नेता संदीप अग्रवाल तीन भाई थे। सबसे बड़े भाई विजय अग्रवाल की 2020-21 में कोरोना की लहर में मौत हो गई थी। बड़े भाई की मौत का सबसे ज्यादा धक्का पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल को लगा था। ऐसे में संदीप ने न सिर्फ पिता को संभाला, बल्कि घर की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर उठाई।

Related Articles

Back to top button