मध्य प्रदेश

ग्रामवासियों ने अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

10 वर्ष चक्कर काटते हुए हो गए लेकिन ग्राम देवरी पाठक से ग्राम हरदी मार्ग को नहीं जोड़ा गया
चक्काजाम और उग्र प्रदर्शन की दी गई चेतावनी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी पाठक से ग्राम हरदी मार्ग जो कि लगातार 10 वर्षों से ग्रामीणो के द्वारा आवाज उठाने के बाद भी केवल उच्चाधिकारियों के द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि ग्राम देवरी पाठक से ग्राम हरदी मार्ग को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते की शिकायत शासन – प्रशासन एवं न्यायालय के चक्कर काटते हुए 10 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन आज तक उस रोड का कोई निराकरण नहीं हो पाया चूंकि रोड से 3 से 4 ग्रामों के लोग नियमित रूप से निकलते हैं । रोड से निकलने में जान-माल की क्षति या दुर्घटना भी हो सकती है । राजस्व अधिकारियों के द्वारा जमीन को देखकर निराकरण कर दिया गया है लेकिन अतिक्रमण किए हुए लोग अतिक्रमण छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। कहीं कोई मकान बनाया है तो कहीं कोई जमीन में खेती कर रहा है, विभागीय अधिकारियों के द्वारा लगातार बात करने के बाद भी अपने अड़ियल रवैये से महिलाओं को आगे कर क्षतिग्रस्त रोड को मरम्मत नहीं करने देते । समस्त ग्रामवासियों ने दिनांक 10 अगस्त 2023 को उमरियापान से कटनी की ओर आने वाले रास्ते पर हरदी मोड़ पर चक्काजाम एवं उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदेही शासन एवं प्रशासन की होगी । ज्ञापन देते वक्त प्रेमलता, सोनम, आशीष कुमार, मुरारी पटेल, शकुंतलता, रामकिशोर, राम बिहारी, सुखदेव, मनीषा बाई, अमित, रामरतन, रामकृपाल लोधी एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button