क्राइम

अवैध उत्खन्न किए जाने पर खनिज विभाग ने दो को थमाया 28 करोड़ रूपए का नोटिस

रायसेन के ग्राम कानपोहरा में खनिज विभाग की मिलीभगत से हुआ बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर फर्शी उत्खन्न
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रायसेन जिला मुख्यालय पर प्रशासन के आला अधिकारियों की नाक के नीचे महज 15 किलोमीटर दूरी पर वर्ष 2016 से बंद पड़ी पत्थर फर्शी खदान में अवैध उत्खन्न एवं परिवहन बड़े पैमाने पर बदस्तूर जारी रहा और सभी ने जमकर चांदी काटी जब यह मामला उच्च स्तर पर पहुंचा तो कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर पिछले दिनों राजस्व, खनिज एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम कानपोहरा में पत्थर किंग अफताब हुसैन पर कार्रवाई की और इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध उत्खन्न पाया गया। खनिज विभाग द्वारा किए गए आंकलन में मुताबिक 30 हजार घनमीटर अवैध उत्खन्न किया गया है।
नाकामी छिपाने अब भेजा गया नोटिस:- पिछले 7 साल से खनिज विभाग की नजर में बंद पड़ी खदान पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खन्न एवं परिवहन होता रहा, लेकिन इसे रोकने की वजह जमकर भ्रष्टाचार का खेल किया गया, जिसमें खनिज विभाग के जिला खनिज अधिकारी आर के केथिल एवं खनिज इस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे है। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर हुई संयुक्त कार्रवाई में अब अवैध उत्खन्न एवं परिवहन किए जाने पर अफताब हुसैन पुत्र मकबूल हुसैन निवासी 14 मॉडल ग्राउण्ड हमीदिया भोपाल, श्यामलाल समरवार पुत्र मूलचंद समरवार निवासी ग्राम कानपोहरा पोस्ट मुरैल निवासी तहसील रायसेन को अठ्ठाईस करोड़ तीस लाख चौदह हजार छ सौ रूपए का नोटिस जारी किया गया है।
मुरैलकला में राजनैतिक संरक्षण में हो रहा अवैध उत्खन्न:- सूत्रों की माने तो मुरैलकला में बड़े पैमाने पर राजनैतिक संरक्षण में अवैध उत्खन्न किया जा रहा है। यहां खनिज माफियाओं द्वारा वन भूमि तक को नहीं बख्शा है और दिन रात अवैध उत्खन्न एवं ब्लास्टिंग होने से ग्राम मुरैलकला दहल रहा है, लेकिन इस अवैध ब्लास्टिंग के धमाकों की गूंज शासन प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच रही है। विश्वसनीय सूत्रों की माने तो अफताब हुसैन के अलावा मुरैल कला में कल्याण नाम के व्यक्ति द्वारा भी स्वीकृति खदान से हटकर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खन्न किया गया है, अगर भारत सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी इसकी जांच करें तो स्थिति साफ हो जाएगी। सूत्रों की माने तो 254/1 से सटकर वन क्षेत्र है जहां पर बडे पैमाने पर वन भूमि का भी सत्यानाश कर दिया है।
हमें नहीं मालूम चला हो गया अवैध उत्खन्न:- जिला खनिज अधिकारी आर के कैथिल से जब मीडिया कर्मियों ने कहा कि आपके विभाग से 15 किलोमीटर दूरी पर इतने बड़े पैमाने पर उत्खन्न हुआ है तो उन्होने कहा कि हमें पता नहीं चल पाया कि अवैध उत्खन्न हुआ है जब कार्रवाई करने पहुंचे तब देखा की बड़े पैमाने पर उत्खन्न किया गया है और नोटिस जारी किया गया है। वहीं खनिज विभाग की जबावदेही के सवाल पर उन्होंने कहा कि खनिज विभाग में केवल एक इंस्पेक्टर है और उसे पूरा जिला देखना पड़ता है। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे 2 साल हो गए है तीसरा साल चल रहा है, सवाल उठना लाजमी है कि तीन साल से पदस्थ खनिज अधिकारी को 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम कानपोहरा में 30 हजार घनमीटर अवैध उत्खन्न हो जाने की भनक तक नहीं लगी।

Related Articles

Back to top button