मध्य प्रदेश

क्षेत्र में शांति व्यवस्था अपराधों पर अंकुश पहली प्राथमिकता: संतोष सिंह

अपराधियों के प्रति तेवर गर्म
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अपराधी छोड दें अपराध अन्यथा सख्ती के साथ उन्हें पढाया जाऐगा कानून का पाठ, थाने में पीड़ित की हर सम्भव की जाएगी मदद, नवागत थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बेगमगंज थाने का चार्ज संभालते ही पत्रकारों से अपनी कार्यशैली बताते हुए कहा की पीडित व्यक्ति अपनी शिकायत किसी भी समय मुझसे बिना भय के बता सकता है। आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्यवाही की जाएगी। उन्होने कड़े शब्दों में कहा की अपराधियों में अपना खौफ बैठाने का प्रयास करुंगा की वह क्षेत्र छोड़ने में ही अपनी भलाई समझेगा। दोषियों को सजा दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। फर्जी मुकदमा किसी भी कीमत में नहीं लिखा जाएगा और कहा कि विवादित मामलों का समय से निस्तारण किया जाएगा। महिला उत्पीड़न तथा महिला हिंसा पर पूर्ण तरह से लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने थाना स्टाफ से कहा हर हाल मे कानून-व्यवस्था थाना क्षेत्र मे कायम रखी जाएगी। शासन की अपेक्षाओं और उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा जिससे जनता को कोई भी समस्या ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर नगर की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण किया जाएगा। साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ कर्तव्य पालन, निष्पक्ष न्याय और क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने के साथ ही लोगों को सुरक्षा का जो भरोसा पुलिस पर है उसे और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। थाने के स्टाफ ने नवागत थाना प्रभारी संतोष सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर थाने के सभी अधिकारी व स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button