संत शिरोमणि रविदास जी के संदेश सामाजिक समरसता के लिये प्रेरणादायक है
जन संवाद में दिखी आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की लहर
भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी ने उमरियापान में समरसता यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने कहा कि प्रदेश में संत शिरोमणि रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिये समरसता यात्रा प्रारंभ की गई है। जिससे हमारे समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता का वातावरण बने। संत रविदास ने ईश्वर भक्ति के संदेशों को भी समाज में प्रसार करने का काम किया है। जिलाध्यक्ष दीपक टंडन बुधवार को ग्राम पंचायत उमरियापान विकासखंड ढीमरखेड़ा में संत शिरोमणि श्री रविदास जी के मंदिर निर्माण के लिये आयोजित समरसता यात्रा के जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, पूर्व विधायक मोती कश्यप, संतोष दुबे, रवि खरे, रणवीर कर्ण, ललित जयसवाल सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित श्रद्धालुजन भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान चरण पादुका वंदन, समरसता ध्वज स्थापित कर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प माला अर्पित की गई। जन संवाद कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक नृत्य व लोक गीत, भजन प्रस्तुत किये ।
संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण के लिये गांव-गांव से मिट्टी और जल का संग्रहण कर बड़तूमा सागर जिला भेजा जायेगा। जिससे मंदिर निर्माण में सभी गांव की सहभागिता रहे, इससे समाज में सामाजिक समरसता का वातावरण बनेगा। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्राम बड़तूमा जिला सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण का शिलान्यास करेंगे । मंदिर निर्माण में संत रविदास जी के चरण चिन्ह, एक संग्रहालय, कला-विथिका, स्मृतियों का संग्रह किया जायेगा । 25 जुलाई से यह समरसता यात्रा 5 स्थानों से प्रारंभ की गई है। 12 अगस्त को सभी यात्राओं का समापन ग्राम बड़तूमा सागर में होगा ।



