उमरियापान में स्वतंत्रता दिवस पर शासकीय कार्यलयों में शान से फहराया तिरंगा झंडा संस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । तहसील मुख्यालय सहित उमरियापान में आजादी अमृत महोत्सव के तहत 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के आन बान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जगह जगह फहराया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में बड़े धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। ग्राम पंचायत उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार ने तिरंगे झंडे को फहराकर सलामी दी। पंचायत भवन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विधित कार्यक्रम आयोजित किए गए । इस दौरान जनपद सदस्य शैलेंद्र पुराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, सी एल शुक्ला, वंशरूप चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, मौजी लाल पौराणिक, एडवोकेट जितेंद्र गौतम, अवधेश असाटी, प्रदीप चौरसिया, संतोष पौराणिक, चन्द्रकांत चौरसिया, बड्डा गुप्ता, संजीव चौरसिया, मन्नू चौरसिया, हेमराज पटेल, गोरेलाल चौरसिया, सूरज गौंटिया आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति में सरपंच अटल ब्यौहार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम विकास के लिए सभी पंचो एवं आम नागरिकों के सहयोग से ग्राम के विकास के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलेगा । कार्यक्रम संचालन व आभार व्यक्त सचिव सतीश गौतम ने किया । सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम के द्वारा श्रीफल फूल माला पहनाकर मीसाबंदीयों का सम्मान घर जाकर किया । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी । इस दौरान उपाध्यक्ष दुर्गा पारस पटेल, सीईओ विनोद पांडे, केपी परोहा एवं जनपद सदस्य गण एवं जनपद का समस्त स्टॉप मौजूद रहा । ग्राम पंचायत बरेली बार में सरपंच श्रीमती निर्मला जयपाल द्वारा झंडा वंदन कर सलामी दी, ग्राम पंचायत पचपेड़ी में सरपंच शिवचरण पटेल द्वारा झंडा फहराया गया । इस दौरान उपसरपंच विवेक रिंकू मिश्रा, सचिव अनिल दीक्षित, प्रमोद गौतम सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे । सरकारी साख समिति मर्यादित उमरियापान में समिति प्रबंधक अश्विनी शुक्ला ने ध्वजारोहण किया, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में बीएमओ बीके प्रसाद द्वारा, सहकारी साख मर्यादित जिन्ना पिपरिया में समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा झंडा वंदन किया, ग्राम पंचायत मंगेली में सरपंच संजय दहिया, ग्राम पंचायत टोला में सरपंच रामसखी कोल, ग्राम पंचायत भटगवां में सरपंच अशोक कुमार दहिया, सहकारी साख समिति मर्यादित ढीमरखेड़ा में समिति प्रबंधक संजय पांडे ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, ग्राम पंचायत देवरी मंगेला में सरपंच रेशमा बाई कोल, उमरियापान थाना में थाना प्रभारी अनिल काकडे ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में सरपंच सुषमा उरमालिया द्वारा, पिपरिया सहलावन में सरपंच मिरखू कोल, ग्राम पंचायत बम्हनी में सरपंच अनिता कोरी द्वारा, ग्राम पंचायत हरदी में सरपंच जयकरण कोल, ग्राम पंचायत अंतर्वेद में सरपंच गौकरण मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर सभी जगह संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के गणमान्य जनों एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।



