मध्य प्रदेश
भालू के हमले से घायल को 5000 रूपये की राशि दी और बेहतर इलाज करने की बात कही
ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । जंगली जानवर भालू के हमले से राजेश पिता परम यादव निवासी सिग्रामपुर क्षेत्र बुरी तरह घायल हो गया था, जिसका इलाज दमोह मिशन अस्पताल में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ महेंद्र सिंह उईके के निर्देशन में सिग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय और स्टाफ ने मिशन अस्पताल पहुंचकर घायल के बारे में जानकारी लेकर तत्कालीन 5000 रूपये की आर्थिक मदद की तथा इलाज बेहतर करने की बात कही।



