महिला स्व सहायता समूह की बैठक संपन्न, संभाग प्रभारी ने समूह बहनों की सुनी समस्याए
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ कटनी के तत्वाधान में ग्राम पंचायत उमरियापान में ढीमरखेड़ा स्व सहायता समूह की बैठक आयोजित की गई। सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, श्रीकांत दुबे की उपस्थिति में संभाग प्रभारी उमाकांत त्रिपाठी ने महिला स्व सहायता समूह बहनों की समस्याएं सुनी एवं उनके अधिकारों की जानकारी दी । महिला स्व सहायता समूह अध्यक्ष एवं रसोईया ने बताया कि वर्तमान में पीओएस मशीन में फिंगर से स्व सहायता समूह को खाद्यान्न प्राप्त होता है जिसमें काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है कभी फिंगर ना लगना और कभी पीओएस मशीन बंद हो जाती है कभी सर्वर डाउन हो जाता है जिसके कारण बार-बार उचित मूल्य दुकान में जाना पड़ रहा है इसके बाद भी आवंटन जारी होने के बाद समय से खाद्यान्न नहीं पहुंचता है । मध्यान्ह भोजन अंतर्गत स्व सहायता समूहों को वर्तमान में 60% की दर से भुगतान किया जा रहा है हमारी मांग है कि पोर्टल छात्र संख्या अनुसार 100% के मानसी भुगतान किया जाए । प्राथमिक माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन पकाने वाली रसोईया बहनों मानदेव बढ़ाया जाए । झांसा चूल्हा कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ियों में दर्ज हितग्राहियों की संख्या के मान से 100% राशि एवं खाद्यन्न प्रदाय कराया जाए । बम्हनी, उमरियापान, कुदवारी, पोड़ी खुर्द, मड़ेरा, बड़ी पोड़ी, शुक्ल पिपरिया आदि स्व सहायता समूह अध्यक्ष एवं रसोईया ने अपनी समस्याएं बताई । संभाग प्रभारी उमाकांत त्रिपाठी ने स्व सहायता समूहों की बहनों से कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई संगठन के माध्यम से ही हल होगी ।
बैठक में सरपंच अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, सुनील खटीक, हरिओम खटीक, ममता, रजनी, मंगी बाई, राजकुमारी, देववती, फूलबाई, रीता, दुर्गाबाई, आरती बाई, माया बर्मन, अभिलाषा नाई, अंजना बाई सहित बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह अध्यक्ष एवं रसोईया बहनों की उपस्थिति रही ।



