खेल

सरस्वती शिशु मन्दिर कुंडाली में कबड्डी खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भोजपुर ग्राम भारती का जिला स्तरीय खेलकूद समारोह आयोजित
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत भोपाल से संबद्ध भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों की जिला स्तरीय दलीय खेलकूद प्रतियोगिताएं सरस्वती शिशु मन्दिर कुंडाली में आयोजित हुई।
सरस्वती शिशु मन्दिर खिरेंटी के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शालाबर्रु के छात्रों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। और बम्होरी विद्यालय की बहिनों ने खो-खो प्रतियोगिता में कुंडाली को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय आशापुरी, कुंडाली, बम्होरी, खिरेंटी और शालाबर्रु से आई (बाल वर्ग भैया) कबड्डी की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसी प्रकार (बाल वर्ग बहिन) खो-खो में कुंडाली और बम्होरी विद्यालय की बहिनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूत कर दिया। छात्रों को संबोधित करते हुए भोजपुर ग्राम भारती के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि जीत से गर्व नहीं करना और हार से घबराना नहीं चाहिए। खेल खिलाड़ी खेल। खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं। सभी खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करते रहें। जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्या भारती को खेलकूद में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की मान्यता प्राप्त है। जिससे हमारे गांव के छात्र भी विद्यालय, जिला,प्रांत, क्षेत्र और राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में शामिल होकर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दलीय खेलकूद समारोह में सात टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें भैया 44, बहिनें 21, संरक्षक आचार्य दीदी 7 सहभागी हुए, अतिथि स्वागत वीरेंद्र लोधी, छोटेवीर मेहरा ने किया।
इस अवसर पर रघुवीर सिंह श्रीवास्तव, गौरीशंकर लोधी, हरिसिंह लोधी, मदन वर्मा पत्रकार, शिवराज सिंह रघुवंशी, पंकज सेन, प्रेमनारायण राठौर, अमित रघुवंशी आदि आचार्य दीदी और भैया बहिन उपस्थित रहे। कोच- राहुल साहू, अंकित लोधी, कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व आचार्य शैलेन्द्र लोधी ने किया और प्रेमनारायण लोधी ने आभार व्यक्त किया। उक्ताश्य जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह लोधी ने दी।

Related Articles

Back to top button