खेल

जिया और रानी का टेबल टेनिस में राज्य स्तर पर चयन

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । असंभव को संभव करके दिखाया है ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने, यह बात सिद्ध की है संस्था की दो छात्राओं जिया ठाकुर और रानी अहिरवार ने । उक्त उदगार व्यक्त करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदौट संस्था प्रभारी प्राचार्य अशोक साहू ने कहा कि आज मैं गर्व महसूस कर रहा हूं कि संस्था की दो छात्राओं का टेबल टेनिस खेल में राज्यस्तर पर चयन किया गया। मैं संस्था के व्यायाम शिक्षक विक्रम सिंह ठाकुर की प्रशंसा एवम् आभार व्यक्त करता हूं कि वे खेलो के प्रति पूर्ण निष्ठा और अनुशासन से प्रतिभाओं को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य स्तरीय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता 15 सितंबर से 19 सितंबर तक इंदौर में आयोजित होगी।
जिया ठाकुर और रानी अहिरवार का राज्य स्तर पर चयन होने पर कुंतीसिंह लोधी, डॉ. प्रतिभा बागरे, कुलभूषण जायसवाल, हेमलता पंथी, जितेंद्र सिंह परमार, कमलेश कुमार अहिरवार, विक्रम सिंह ठाकुर, आशुतोष श्रीवास्तव, बुद्धू लाल अहिरवार, विनीत भार्गव, मोनू साहू, रवि कुशवाहा, रमाकांत शर्मा, सोनम लखेरा, आरजू शाश्वत, खुशबू जैन, चंद्रभान परिहार, चंचल विश्वकर्मा आशीष रजक ने बधाइयां दी है।

Related Articles

Back to top button