मध्य प्रदेश

नीमा एसोसिएशन ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश के सभी आयुर्वेद एवं युनानी मध्यप्रदेश आयुर्वेद चिकित्सा वार्ड से पंजीकृत एवम विश्वविधालय से मान्यता प्राप्त उपाधिकारी चिकित्सक अपी मॉडर्न चिकित्सा को मध्यप्रदेश में अपने चिकित्सा व्यवसाय में उपयोग हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश महोदय के द्वारा ज्ञापन दे रहे है। ज्ञापन पूरे मध्यप्रदेंश में प्रत्येक जिला शाखाओं द्वारा दिया जा रहा है इसके बाद हमारे नेशनल इंटीग्रेटेड मेडीकल एसोसियन के प्रदेशाध्यक्ष डा महेश गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिल कर समस्याओं का समाधान करवाने की प्रयास करेंगे हमारे संस्था के मध्यप्रदेश में 20000 चिकित्सक साथी इन समस्याओं से जूझ रहें है और हम अपनी बात कई बार शासन तक पहुॅंचा चुके है पर शासन के ढुलमुल रवैये से अभी तक हमारी मांगें लंबित है जबकि देश के 8 प्रांतों में मॉडर्न चिकित्सा के अधिकार हमारी समान उपाधि धारी चिकित्सकों को प्राप्त है। हम सब इस बार पूरी शक्ति से अपनी मांग को पूरा कराने हेतु कटिबद्ध है।
इस अवसर पर डॉ. सी.एल. नेमा, डॉ. अनिल चौधरी, डॉ. तिलकराज दुआ, डॉ. गंगाराम पटेल, डॉ.दीपक जैन, डॉ.कम्यूम खान, डॉ. सुरेन्द्र पटेल, डॉ.अतुल पालीवाल, डॉ.सौरभ अग्रवाल, डॉ.दिलीप गुप्ता, आई.के. जैन, आशुतोष गुप्ता, डॉ.प्रघुम्न नेवाडे, डॉ. सौरभ चौधरी, डॉ.नीरज शर्मा आदि की उपस्थिति रही

Related Articles

Back to top button