आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से 14 बकरियों की मौत, मां-बेटा भी चपेट में
मौके पर बनवार चौकी प्रभारी सहित पुलिस पहुंची
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी स्थित ग्राम हरदुआ मानगढ़ (करखो) में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक यानी कि 14 बकरियों की घटना स्थल पर मौत और बकरी चराने गए मां-बेटे चपेट में आ जाने से गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में लाया गया, जिनका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर चौकी प्रभारी बनवार मनीष यादव, आरक्षक मणिवालिप्पा और कृष्ण कुमार ने पहुंचकर मां-बेटे को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि सम्पत रानी पति कल्लू आदिवासी उम्र करीब 35 वर्ष और बेटा प्रीतम उम्र करीब 14 वर्ष निवासी हरदुआ मानगढ़ (करखो) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका उपचार जिला अस्पताल ड्यूटी रत डॉक्टर आरिफ खान द्वारा किया गया।



