मध्य प्रदेश

सेवा भारती संस्कार केन्द्रों में जन्माष्टमी उत्सव मना

रायसेन । सेवा भारती सेवा बस्ती संस्कार केन्द्रों में रक्षाबंधन एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान बाल स्वरुपों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा पर आधारित गीतों को प्रस्तुत किया । जिससे पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इस मौके पर छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नारायण कुशवाह ने कहा श्रीकृष्ण भगवान विष्णु का अवतार हैं। वह धर्म और न्याय का सूचक हैं। वह प्रेम और युद्ध में पूर्ण निपुण हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कायरता से वीरता, विषाद से प्रसाद की ओर जाने का दिव्य संदेश श्री मद्भगवदगीता के माध्यम से दिया।
इस आनन्दोत्सव के अवसर पर सेवा भारती के पालक प्रताप पटेल, चंद्रशेखर शर्मा, सदस्य रघुनाथ कुशवाह, राजकुमार यादव, अमन कुशवाह, अमित विश्वकर्मा, कु. नंदनी कुशवाह, कु स्वाती विश्वकर्मा, शोभा कुशवाह, शोभा यादव उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button