पेंशनर्स का 11 सूत्रीय मांगो को लेकर 30 सितम्बर को प्रदर्शन भोपाल में
रेल यात्रा में किराया की बंद की गई रियायत पुनः चालू करने आदि 11 सूत्रीय मांगो को लेकर विटठल मार्केट में धरना प्रदर्शन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश के पद्रेश सचिव युगल किशोर श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के पेंशनर अपनी लंबित चली आ रही मांगों यथा छठवे तथा सातवें वेतनमान 32 तथा 27 माह के एरियर्स की राशि, आयुष्मान योजना का लाभ, पेंशनरों की मृत्यु उपरान्त परिवार को रूपये 50000 रूपये की अनुग्रह राशि, गंभीर बीमारियों की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, प्रदेश पुनर्गठन की धारा 49(6) को विलोपित करने, पेंशनरों की तलाकशुदा , विधवा पुत्रियों को पुरानी परिवार पेंशन देने, 30 जून तथा 31 दिसम्बर को सेवा निवृत पेंशनरों को 01 जुलाई तथा 01 जनवरी की वैकल्पिक वेतन वृद्धि लगाकर पेंशन पुनरीक्षित करने, रेल यात्रा में किराया की बंद की गई रियायत पुनः चालू करने आदि 11 सूत्रीय मांगो को लेकर विटठल मार्केट, दशहरा मैदान भोपाल में दिनांक 30 सितम्बर दिन शनिवार को 11 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे । कटनी जिला से प्रदेश सचिव वाय.के. श्रीवास्तव एवं महामंत्री रामाधार गौतम की अगुवाई में के.के. शुक्ला, आर.पी. बाजपेयी, आर.के. पटैल, बी.डी. त्रिपाठी, आर.आर. शर्मा, डी.सी. चौधरी, आर.एस. पटैल, बी.एस. ठाकुर, एल.एल. रैदास, व्ही.पी. पाण्डे, के.पी. श्रीवास्तव, एस.आर. दुबे, एस.पी. पटैल, के.एल. पटैल, आर.आर. हल्दकार, बाबूजी पटैल, के.पी. दुबे, एम.पी. झारिया, एस.के.तिवारी, जी.डी. सुहाने, एम.एल.गौतम, जी.आर. गुप्ता, सहित बडी संख्या में पेंशनर धरना प्रदर्शन में शामिल होगें।



