चोरों का आतंक, पलक झपकते मोटरसाइकिल पार, लगातार बढ़ती हुई घटनाएँ, नहीं मिल पा रहें साक्ष्य
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के शहरीय थानो से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्रों में नहीं रुक रहा चोरों का आतंक, बढ़ती ही जा रही हैं चोरियो की वारदातें । पुलिस प्रशासन दिन रात व्यस्त होने के बाद भी नहीं मिल पाते इनके साक्ष्य । महिनो बीतने के बाद भी शिकायत दर्ज का नहीं हो पाया अभी तक निराकरण। ग्रामीण क्षेत्रों में दर्ज मामलें देखे जा सकते हैं । जब इन सभी घटनाओं को ग्रामीण थाना क्षेत्रों में जानकारी ली गई । तो लगभग सभी ग्रामीण व जिले में पाई गई ।
ग्रामीण थाना क्षेत्र सिहोरा का बड़ा विचित्र मामला ही प्रकाश में आया है- यहाँ सिहोरा थाना क्षेत्र के सामने ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित मिष्ठान्न संचालक डोगर सिंह पिता दीनदयाल की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एमएन 5943 हीरों होन्डा स्प्लेनडर कीमत 40,000 हजार रुपये की मोटरसाइकिल विगत माह 9 सितम्बर 2023 शनिवार की शाम 6: 30 बजे के लगभग अज्ञात चोरों ने पलक झपकते ही मोटरसाइकिल लेकर निकल पड़े । जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है । वही विगत कुछ दिन पहले गोसलपुर थाना क्षेत्र में 3 से 4 वाहन को तो पकड़ गया है लेकिन पिछले माह चोरी गई मोटरसाइकिल के आकड़े दर्ज किये गये । वह जानकारी नहीं मिल पाई है ।
इसी प्रकार से सिहोरा थाना क्षेत्र के 1 प्रकरण दर्ज तो मझगवा थाना एक व खितौला थाना एक में चोरी गई मोटरसाइकिल का प्रकरण दर्ज किया गया है ।
सिहोरा क्षेत्र में नहीं हैं नगर चौराहों पर सीसी टीवी कैमरे- सिहोरा क्षेत्र में आम जनता की समस्या को लेकर व उनकीं सुरक्षा को लेकर देखा गया है कि लगातार बढ़ती हुई अपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन को कड़ी मेहनत और परेशानी का सामना करना पड़ा है पर इन अज्ञात लोगों के गिरोह में लगातार बढ़ती घटनाओं पर कार्यवाही विलम्ब होने के कारण शिकायत कर्ता का धैर्य टूट जाता हैं ।
जब भी इन घटनाओं लेकर अगर कोई बात जानने के लिए फोन पर सम्पर्क किया जाता है तो अधिकतर फोन व्यस्त पाया गया है ।
ग्रामीण थाना क्षेत्रों में पाये गये दर्ज प्रकरण- पनागर थाना, गोसलपुर थाना, सिहोरा थाना, खितौला थाना, मझगवा थाना, मझौली थाना, कटंगी थाना, पाटन थाना, शहपुरा थाना, बरेला थाना, बरगी थाना, कुंडम थाना, आधारताल थाना, गोहलपुर थाना, राझी थाना क्षेत्र में पाये गये । वाहन चोरी गई मोटरसाइकिल की दर्ज प्रकरण।
पुलिस प्रशासन की धड़पकड़- पुलिस प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक थाना प्रभारी को आदेशित किया गया हैं कि इन सभी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के ऊपर उचित कार्यवाही और समाजिक क्षेत्रों में अपराध दर्ज कर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे ।
महिनो लग जातें हैं चोरी की घटनाओं को जाच पड़ताल करने में । लगातार बढ़ते आपराध और कर्मचारियो की कमी से बढ़ते हुए अपराधिक मामले को लेकर जिला प्रशासन इस ओर अवश्य ध्यानाकर्षण करे।



