क्राइम

दो दिन में दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दो अलग-अलग गांवों की घटना
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । रायसेन जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में दो दिन में दो अलग अलग स्थानों पर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही घटनाओं में फांसी लगाए जाने का कारण अज्ञात है। पुलिस ने उक्त मामलों की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के ग्राम हिनोतिया खालसा के रहने वाले रामकिशन के 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र द्वारका सेन ने गांव के पास ही बीना नदी के किनारे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक के शव को गैरतगंज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात की है। क्षेत्र के ग्राम समनापुर कलां में रहने वाले राहुल अहिरवार पिता धनराज सिंह 24 साल ने अपने ही घर मे फांसी लगा ली। बताया जाता है कि राहुल की 5 माह पूर्व विवाह हुआ था तथा पत्नी मायके जाने के बाद घर वापस नहीं आ रही थी। युवक घर पर अकेला ही रहता था। इस मामले में भी युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस द्वारा मामले कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button