मध्य प्रदेशराजनीति

दूसरी पारी के लिए तैयार, बड़वारा से कांग्रेस प्रत्याशी विजय राघवेंद्र सिंह

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की, 144 प्रत्याशियों की सूची में कटनी जिले से विजय राघवेंद्र सिंह को दूसरी बार बड़वारा से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर विजयराघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह पूरे जोश में नजर आए । उन्होंने दूसरी बार उम्मीदवार बनाये जाने पर जहां पार्टी के आलाकमान का धन्यवाद किया, वहीं पिछले कार्यकाल में किये गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़वारा की जनता उनके साथ है। उनका कहना है कि वह पूरी तरह तैयार है। कटनी में मेडिकल कॉलेज के लिए विजय राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद मेडिकल कॉलेज कटनी में बनेगा । और जहां उन्होंने पूर्व कार्यकाल में किये गए कार्यों को गिनाया, वही क्षेत्र के लिए अगली पारी की प्राथमिकताएं भी बताई । विजयराघवेंद्र सिंह का कहना है कि जनता का सेवक हूं और जनता की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं। मैंने जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया है जिसको पार्टी ने देखा और देखकर मुझ पर विश्वास किया, पार्टी ने मेरे ऊपर विश्वास किया और में जनता के ऊपर विश्वास करता हूं क्यूंकि आज में जो कुछ भी हूं सब जनता के कारण हूं। मेरे लिए जनता ईश्वर तुल्य हैं l। बहरहाल विजयराघवेंद्र सिंह को टिकिट मिलते ही क्षेत्रवासियों में जहां हर्ष हैं तो वही पार्टी के जनप्रतिनिधियों में खुशी की लहर हैं। विजय राघवेंद्र सिंह को टिकिट मिलते ही जनप्रतिनिधी दुगने जोश में नजर आ रहे हैं। विजयराघवेंद्र सिंह चारों विधानसभा में अकेले कांग्रेस के विधायक रहते हुए तीनों विधानसभा से ज्यादा कार्य बड़वारा विधानसभा में किया है । बड़वारा विधानसभा के मतदाता का आशीर्वाद विजय राघवेंद्र सिंह के साथ है।

Related Articles

Back to top button