स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सीएजी ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षण
सिलवानी । गुरुवार को नगर परिषद सिलवानी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील कुमार जैन की उपस्थिति में नोडल अधिकारी महजबी सिद्धिकी बीआरसीसी ने मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सीएजी ग्रुप के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने हेतु क्षेत्र के समस्त 14 पोलिंग बूथ, विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु पीले चावल बांटने, रंगोली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता आदि गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, परिषद के वार्ड प्रभारी, नगरी क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कस्बा पटवारी, बीएलओ आदि, ड्यूटी पर लगाए गए सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण उपरांत बूथ लेबल अवेयम्स ग्रुप (बीऐजी ग्रुप) द्वारा सोमवार दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 12 बजे से आवास कॉलोनी वार्ड नंबर 3 पोलिंग बूथ क्रमांक 220 से पोलिंग बूथ अंतर्गत सभी मतदाताओं को पीले चावल बांटकर मतदाताओं को मतदान करने हेतु जागरूकता अभियान अंतर्गत जागरूक किया जाएगा।



