मध्य प्रदेशराजनीति

कुंवर सौरभसिंह ने बहोरीबंद रीठी से कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन किया दाखिल

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र 94 से पूर्व विधायक रह चुके कुंवर सौरभ सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी की दावेदारी का नामांकन हजारों सहयोगी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिले के निर्वाचन कार्यालय में जाकर दाखिल किया । सौरभ सिंह ने बताया कि नल है पानी नहीं, भवन है शिक्षक नहीं, अस्पताल है डॉक्टर नहीं, खेतों में पानी की समस्या एवं किसानौ को बिजली की समस्या, महंगाई, नौजवानों को बेरोजगारी की समस्या, क्षेत्र में उद्योग धंधों का अभाव ऐसी कई समस्याओं के निराकरण का उद्देश्य लेकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों केवल आधार पर चुनावी मैदान में जनता का आशीर्वाद लेने एवं जनता से सहयोग प्राप्त करने आज उनका सेवक बनके नामांकन दाखिल किया है देव तुल्य जनता के भरोसे पर खरे उतरने एवं जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करने क्षेत्र के सभी लोगों से विश्वास मत प्राप्त करेंगे ।

Related Articles

Back to top button