संघ के प्रयासों से कर्मचारियों को 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते का एरियर राशि की प्रथम किश्त का भुगतान
निगमायुक्त स्वपनिल वानखड़े का संघ के द्वारा किया आभार व्यक्त
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ एवं शासकीय वाहन चालक यांत्रिक संघ के सदस्यों, अमित मेहरा और नरसिंहमलू के द्वारा 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की एरीयर राशि का दीपावली के पूर्व भुगतान कराने की माँग निगमायुक्त स्वपनिल वानखड़े और अपर आयुक्त (वित्त) बाजपेयी के सामने प्रस्तुत की थी। संघ की माँगां को गंभीरता से लेते हुये निगमायुक्त स्वपनिल वानखड़े ने 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते के एरीयश राशि प्रदान करने का आदेश जारी कर भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ करवा दी गई । इस दौरान संघ के अमित मेहरा , नरसिंहमलू एवं सदस्यों के अथक प्रयासों के द्वारा शुक्रवार 3 नवंबर 2023 को निगमायुक्त स्वपनिल वानखड़े द्वारा निगम में कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ते की एरीयश राशि की प्रथम किश्त का भुगतान कर दिया गया है। संघ के सदस्यों द्वारा निगमायुक्त स्वपनिल वानखड़े का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामना प्रदान की गई। शुभकामना देने के लिये उपस्थित संघ के पदाधिकारियों में कार्यवाहक अध्यक्ष अचैया कोरी, गुलशन जबलपुरी, नरसिंहमलू, जगदीश नन्हेट, रामराव मगरदे, एड. जी. दीपक, अमित मेहरा, श्रीनिवास, उमाकांत यादव, महेन्द्र मलिक सहित अधिक संख्या में संघ के पदाधिकारी मौजूद रहें ।



