खेल
देवरी की छात्रा आंध्र प्रदेश में दिखाएंगी कबड्डी में जौहर
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नवांकुर हाई स्कूल देवरी की छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगी । पन्ना में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर -14 कबड्डी प्रतियोगिता में नगर देवरी की खिलाड़ी लक्ष्मी कहार संस्कृति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश की टीम में अपनी जगह बनाई आने वाली जनवरी माह में राष्ट्रीय स्तर कबड्डी प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश के कटप्पा नगर राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।
राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर लक्ष्मी एवं उनके कोच शुभम भाटी को सभी क्षेत्रवासियों ने उनके उज्जवल भविष्य शुभकामनाये दी । नवांकुर हाई स्कूल परिवार को भी बधाई दी है।



