धार्मिक

श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी में श्रीराम जानकी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई श्रीराम लला जन्मभूमि के अयोध्या जी से आए पूजित अक्षत पीले चावल कलश की शोभायात्रा बजरंग दल के तत्वावधान में बड़े धूमधाम से देवरी नगर में निकाली गई, देवरी तहसील के प्रत्येक घर में निमंत्रण हेतु दिए जाएंगे अक्षत चावल जिसका उद्देश्य 500 वर्ष बाद 22 जनवरी श्रीराम जी अयोध्या मंदिर में अपने गर्भ गृह में सिहासन न पर विराजमान होंगे उस अलौकिक पल विश्व के सभी सौभाग्यशाली जन वा नगर ग्रामवासी अपने-अपने ग्राम के मंदिर परिसर में 22 जनवरी प्रात 11 बजे उपस्थित होकर प्रभु राम जी के अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा प्रवेश का लाइव प्रसारण प्रोजेक्ट एलईडी के माध्यमों देखेंगे व पूजन अर्चन कर लाभ लेंगे तथा मानव जीवन को सफल मानेंगे पूजित कलश की शोभा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल से दौलत वासवानी व संघ से जिला प्रचारक, अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राघवेंद्र पार्षद गण सभी वरिष्ठ जन प्रतिनिधि पत्रकार जन धर्म प्रेमी बंधु सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए। भारतवर्ष में बजरंग दल को पूजित अक्षत को जन-जन तक निमंत्रण देने के लिए प्रदान किया ताकि प्रभु राम जी के प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण अक्षत के रूप में सभी संगठनों के द्वारा घर-घर निमंत्रण दिया जाए।

Related Articles

Back to top button