जिला पंचायत अध्यक्ष ने विकसित है भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई गई
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सागर जिले के जैसीनगर ब्लॉक मुख्यालय पर रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने किय। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शपथ दिलाई गई । इस दौरान हीरासिंह राजपूत नें विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी मोबाइल वेनो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वही कार्यक्रम में सभी विभागों के स्टाल भी लगाए गए थे और मौके पर ही अधिकारियों ने हितग्राहियों को योजना संबंधित आवेदन मौके पर लिए। जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत और जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने स्टालो का निरीक्षण भी किया और मौके पर हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत विकसित संकल्प यात्रा एक दिन में दो ग्राम पंचायतों को कवर करेगी, इस यात्रा में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो सोच है कि 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित बना देंगे और इसी संकल्प को लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव चल रहे हैं और इस यात्रा के माध्यम से हमारे जो हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने वंचित रह गए थे उन्हें लाभ मिलेगा।



