धार्मिकमध्य प्रदेश
राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने तीन दिवसीय श्रीराम चरित लीला का किया शुभारंभ

हनुमान लीला का हुआ मंचन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर नगर में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने तीन दिवसीय लीलाओं का शुभारंभ माता सरस्वति के चित्र समक्ष दीप प्रवज्वलित कर किया गया। पंचवटी सिद्धधाम के पास पीडब्ल्यूडी विभाग के परिसर में तीन दिवसीय श्रीराम चरित लीला का आयोजन किया जा रहा है। जबलपुर से आए 25 कलाकारो के द्वारा लगभग डेढ घंटे की रामचरित लीला का मंचन पहले दिन लगभग 7 बजे से प्रारंभ हुआ जो साढे 8 बजे तक चला। जिसमें हनुमान जी का जन्म, हनुमान जी के द्वारा सूर्य को निगलना, इंद्र के द्वारा ब्रज प्रहार करना, सुग्रीव मिलाप, के साथ माता सीता की खोज, लंकादहन आदि का मंचन किया।



