धार्मिकमध्य प्रदेश

भगवान श्री राम की विशाल शोभा यात्रा, हनुमान चालीसा महाआरती, प्रसाद वितरण

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस संदर्भ में देश की कोने-कोने में दिवाली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत रविवार को साईंखेड़ा नगर में हिंदू उत्सव समिति आरएसएस एवं रामायण मंडल के द्वारा भगवान श्री राम की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जो अखाड़े वाले बजरंगबली से शुरू होकर मेंन रोड से होती हुई दादा धूनी वालों के दरबार पहुंची इसके उपरांत स्टेट हाईवे से लौटकर बजरंगबली दरबार आई जहां पर हनुमान चालीसा महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। इस शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया गया इस शोभा यात्रा में महिलाएं पुरुष बच्चे गाजे बाजे के साथ जय श्री राम के नारे लगायें।

Related Articles

Back to top button