छ माह से वेतन न मिलने से नाराज अतिथि शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अल्प वेतन पर सरकारी स्कूलों के नौनिहालों का भविष्य गढ़ रहे अतिथि शिक्षकों को विगत छ माह से वेतन ना मिलने के कारण आख़िरकार आज सब्र का बाध फूट ही पड़ा।
नाराज अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार को महात्मा गांधी हायर सेकेण्डरी विद्यालय ढीमरखेड़ा मे बैठक आयोजित कर लम्बे समय से वेतन ना मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल वेतन भुगतान करने की मांग विकासखंड शिक्षाधिकारी से की ।
माह अगस्त 2023 से आज दिनांक तक वेतन भुगतान ना होने पर आक्रोशित अतिथि शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा विंकी सिंहमारे को ज्ञापन सौपते हुए अतिशीघ्र वेतन भुगतान कराये जाने की मांग की है।
आजाद अतिथि शिक्षक संघ के तहसील अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि ढीमरखेड़ा विकासखंड के विभिन्न शासकीय स्कूलों मे अपनी सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को विगत पांच माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने भरण पोषण की समस्या आ गई है, अनेको बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समय पर वेतन भुगतान करने की मांग की गई, लेकिन हमारी आवाज नहीं सुनी जा रही । यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं होता तो हमें मजबूरन हड़ताल के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी ।
इस दौरान अतिथि शिक्षक संघ के शेख नवी, शाकिर खान, अमनीष उपाध्याय, सनोज बागरी, रीलेश मिश्रा, प्राची, कीरत अहिरवार, रणवीर सिंह, रामकिशोर यादव सहित सैकड़ो अतिथि शिक्षक उपस्थित थे ।



