समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री ने दिये गुणवत्ता युक्त राशन वितरित करने के निर्देश

हर ग्राम पंचायत में खोली जायेंगी राशन की दुकाने: गोविन्द सिंह राजपूत
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्दसिंह राजपूत ने कहा है कि आम जनता की सुविधा के लिए प्रदेश के हर ग्राम पंचायत में राशन दुकाने खोली जायेंगी। जिन 311 पंचायतों में राशन की दुकानें अभी संचालित नहीं है। उन ग्राम पंचायतों में राशन दुकान अतिशीघ्र खोलने के निर्देश देते हुए प्रतिमाह वितरण होने वाले राशन समय-सीमा में पहुंचाने एवं मानक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। गोविन्दसिंह राजपूत, मंत्रालय में खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, म.प्र. वेयर हा.कार्पोरेशन एवं नाप-तौल विभाग के अधिकारियों के साथ विभाग की गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। खाद्य, मंत्री राजपूत ने गेहूं उपार्जन से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरा करने एवं उपार्जन नीति जारी करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव, खाद्य को दिये। मंत्री राजपूत ने अफसरों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्य के दौरान गेहूं की गुणवत्ता अच्छी हो सके इस हेतु सभी समितियों एवं खरीदी केन्द्रों पर पंखा इत्यादि आवश्यक व्यवस्थायें अनिवार्य रूप से रखे जायें। मुख्यमंत्री करेंगे संयुक्त भवन का शिलान्यास समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने खाद्य विभाग का संयुक्त रूप से निर्माण होने वाले भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री जी से यथाशीघ्र कराये जाने संबंधी व्यवस्था कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।निलंबित राशन की दुकान के स्थान पर ही होगा अटैच दुकान का संचालन बैठक के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने अफसरों को निर्देश दिये कि किसी कारण से राशन दुकान को निलंबित किये जाने पर, इस राशन दुकान को समीप राशन के दुकान से अटैच किया जाता है, तो जनता को असुविधा से बचाने के लिए निलंबित अवधि में निलंबित अटैच राशन की दुकान का संचालन निलंबित राशन की दुकान पर ही अस्थाई रूप से करने के आदेश जारी किये जाये। समीक्षा बैठक दौरान अपर मुख्य सचिव, खाद्य स्मि़ता गाटे भारद्वाज, तरूण पिथौड़े, संचालक खा़द्य, शोभित जैन, सदस्य सचिव खाद्य आयोग भोपाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।



