मध्य प्रदेश

सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी सतीश ज्योतिषी को दी विदाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा कृषि विस्तार में पदस्थ सतीश ज्योतिषी बुधवार को अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर कृषि विभाग परिसर ढीमरखेड़ा में आयोजित विदाई समारोह में सतीश ज्योतिषी का शाल श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई । इस दौरान उनकी उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके व्यकितत्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया । समरोह में ढीमरखेड़ा कृषि विस्तार विभाग में पदस्थ कर्मचारी, परिवार, स्नेहीजनों वा क्षेत्रवासियों की उपास्थिति रहीं। कार्यक्रम के बाद ढीमरखेड़ा प्रागंण से बैंड बाजा के साथ सतीश ज्योतिषी को सिमरिया विदा किया गया।
इस दौरान कृषि विस्तार एसडीओ रजनी चौहान, सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, कृषि विस्तार सभापति शैलेन्द्र पौराणिक, राजेश ब्यौहार, संतोष दुबे, जितेन्द्र अरोरा, आदर्श ज्योतिषी, संजय पाण्डेय, मंदा शर्मा, श्रीकांत पटैल, शनिल पटेल, प्रहलाद सोनी, रमन शुक्ला, अज्जू सोनी, राहुल पाण्डेय, ओमकार शर्मा, गोविंद गिरी, रमेश पाण्डेय, अनूप दुबे, दीपक रहंगडाले, सुनील पटैल, पत्रकार सतीश चौरसिया आदि लोगों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button