क्राइम
32 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ से लटकर लगाई फांसी

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । गुरुवार की शाम को आलनपुर निवासी हलकोरी आदिवासी ने फांसी लगाकर की अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी आलनपुर निवासी हलकोरी आदिवासी पिता सीताराम आदिवासी उम्र 32 वर्ष ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगा ली। देवरी नगर के आलनपुर से थोड़ी दूरी पर जंगल है जंगल में सागौन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव सागौन के पेड़ से नीचे उतार लिया और मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।



