मध्य प्रदेश

आईटीआई कालेज में बिजली समस्या को लेकर अभाविप ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिलवानी । नगर की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भवन में बिजली की समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी प्रकाश नायक को ज्ञापन सौंपा।
सिलवानी नगर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था की शासन द्वारा लगभग 7 करोड़ की लागत से नवीन बिल्डिंग की सौग़ात मिली जिससे की छात्रों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। परंतु वही नवीन बिल्डिंग में आज बिजली न होने के करण छात्रों के भविष्य के लिए एक बाधा बन चुकी है। क़रीब पिछले तीन महीनों से छात्रों ने नवीन बिल्डिंग में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना तो शुरू किया। परन्तु नवीन बिल्डिंग में बिजली न होने के करण न तो छात्र छात्राएँ अपनी शिक्षा को सही से प्राप्त कर पा रहे और बिजली न होने के करण संस्था में पानी की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है न ही समस्त छात्र एवं छात्राएँ प्रेक्टिकल कर पा रहे है। और न ही टाइपिंग की प्रैक्टिस कर पा रहे है इन छात्रों में से अधिकतर छात्र क़रीब 30 किलोमीटर दूर से आते है और इतनी दूर से आने के बाद भी बिजली न होने के कारण छात्रों संपूर्ण शिक्षा से बंचित रह जाते है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र हित की और ध्यान दिलाते हुए यह माँग कि जल्द से जल्द सिलवानी के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में बिजली व्यवस्था ठीक कराई जाए। ताकि सभी विद्यार्थी को बिजली न होने के करण शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन देने वालो में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button