मध्य प्रदेश

अनियंत्रित तेज गति थार फोर व्हीलर डीपी से टकराई, निकले शोलो से डरे लोग, बिजली गुल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। रात करीब दस बजे एक काले रंग की थार फोर व्हीलर अचानक तेज गति से आकर वार्ड नंबर सात मे मेंन रोड के पास लगी विधुत की ग्यारह केवी डी पी से जा टकराई इस भीषण टक्कर से कार का अगला हिस्सा चौपट हो गया वही लोहे का मोटा विधुत पोल टेडा हो गया दोनो विधुत पोलो पर लगी डी पी खसक गई जिससे इस हादसे मे उठे भंयकर शोलो से पूरा मुहल्ला नहा गया तेज विस्फोट की आवाज से लोग दहशत मे आ गये तेज करंट की आंशका से लोग कार तक जाने मे कतराते रहे लोगो ने सावधानी से चालक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया जबकि एक युवक राम औतार कार की चपेट मे आने से बालबाल बच गया किसी के हताहत होने का समाचार नही है टक्कर के कारण बिजली गुल हो गई लाइन मेन के व्दारा डीपी के जम्पर काटकर नगर की बाधित विधुत को तो बहाल कर दिया गया लेकिन वार्ड नम्बर सात के लोगो को अन्धेरे मे रात गुजारना पडी वार्ड की विधुत बाधा दूसरे दिन दोपहर तक दूर नही हो सकी ।

Related Articles

Back to top button