जिला पंचायत सीईओ ने की ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं, विकास कार्यो की समीक्षा

बैठक के दौरान 4 ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस, रोजगार सहायक को जिला पंचायत में अटैच करने के निर्देश दिए तथा एक ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया
सिलवानी । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में सफल क्रियान्वयन हो, विकास और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण हों, इसके लिए जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया द्वारा ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही जनपद स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
गुरुवार को जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सिलवानी विकासखण्ड अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम स्तर पर संचालित शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना की ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। इस दौरान जिन ग्राम पंचायतों की प्रगति कम पाई गई, उन ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव को कार्य में गति लाने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा के दौरान अत्यंत कम प्रगति वाली 4 ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस, 1 ग्राम रोजगार सहायक को जिला पंचायत में अटैच करने के निर्देश दिए तथा एक ग्राम रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सभी उपयंत्री, सहायक यंत्री, विकासखण्ड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम को लक्ष्य अनुसार प्रतिपूर्ति किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में लक्ष्य अनुसार प्रगति में सुधार नहीं आने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही अच्छा कार्य करने पर पुस्कृत किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने सिलाई सेंटर सियर मयू, डाबरी गोशाला निरीक्षण किया, एवं पोल्ट्री शेड एवं मतदाता जागरूकता हेतु शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर सिलवानी जनपद पंचायत सीईओ नीलम रायकवार, सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।




