गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मंत्री रामपालसिंह पहुंचे ग्राम मनकवाड़ा

हनुमान मंदिर में पहुंच की पूजा अर्चना दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना
सिलवानी । भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रारंभ किए गए गांव चलो अभियान की शुरुआत पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत द्वारा के सिलवानी तहसील के मनकवाड़ा पहुंचे और ग्राम मनकवाड़ा मे गांव चलो अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने सर्व प्रथम भगवान के दर्शन कर क्षेत्र एवं प्रदेश खुशहाली की कामना की। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय समिति द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने 1 दिन के प्रवास के तहत ग्राम मनकवाड़ा के 191 बूथ नम्बर पर पहुंचे। यहां पर पार्टी के द्वारा दिए गए विभिन्न बिंदुओं पर कार्य किया। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने 24 घंटे के प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में ग्राम में पहुंचे। उनके द्वारा ग्राम की सभी बूथ समिति की अलग अलग बैठक ली। जिसमें बूथ समिति, पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे। समिति और मतदाता सूची का निरीक्षण किया एवं व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया। प्रवास के दौरान जनसंघ समय के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट की और उनका स्वागत किया।vनव मतदाताओं से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजना के लाभार्थियों से वार्ता की, जनप्रतिनिधियों, पंचायत के पंचगण व नगरवासियों से संपर्क कर मोदी की की सरकार के कार्य को प्रकाश डाला गया। पूर्व मंत्री रात्रि विश्राम भी ग्राम में ही करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री द्वारा ग्राम में स्थित गौशाला का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला भी मौजूद रहे।



