देश विदेशधार्मिकमध्य प्रदेश

गोवा से 2100 किमी पदयात्रा कर अयोध्या पहुंचेंगे श्रद्धालु, श्री रामलला के दर्शन करेंगे

सिलवानी । अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने का भक्तों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जहां लाखों लोग प्रतिदिन अयोध्या पहुंच रहे हैं वहीं 50 श्रद्धालुओं का एक जत्था गोवा से 2100 किमी पदयात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचेगा व रामलला के दर्शन करेंगा।
3 जनवरी को गोवा से पदयात्रा प्रारंभ करते हुए शिर्डी सेगांव गजानन महाराज के दर्शन करते हुए सिलवानी रात्रि विश्राम के लिए रुके श्रद्धालु ने बताया कि 3 जनवरी से हम लोग लगातार पदयात्रा कर रहे हैं और हमको अनुमान है कि 25 फरवरी को हम लोग हमारे आराध्य श्री रामलला के दर्शन अयोध्या पहुंचकर करेंगे।
जत्था के सदस्य ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन 40 से 45 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं।और आज हम सिलवानी में रात्रि विश्राम के लिए रुके हैं यहां पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के द्वारा हम लोगों की रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की हम सभी श्रद्धालु विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के आभारी है।

Related Articles

Back to top button