मध्य प्रदेशराजनीति

शहर की सड़क, शिक्षा, रोजगार स्वास्थ्य के उठे मुद्दे….

जनप्रतिनिधि जिम्मेदार अधिकारी इन्हें हल करने में बने खामोश
स्वामी विवेकानंद कॉलेज में आयोजित बाल संसद का आयोजन

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । शहर के पाटनदेव सागर भोपाल स्टेट हाइवे स्थित शासकीय स्वामी विवेकानंद कॉलेज में बाल संसद का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के ज्वलंत मुद्दे और रोजगार के साधन के अभाव ,व्यापार शिक्षा सड़क, स्वास्थ्य आदि समस्याओं को उठाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। लेकिन वह पूरी तरह से इन ज्वलंत समस्याओं पर खामोश बने रहे।
रायसेन के सागर मार्ग पर स्थित शासकीय स्वामी विवेकानन्द कॉलेज में हुआ बाल संसद का आयोजन। बाल आयोग के अध्यक्ष सदस्य सहित जनप्रतिनिधियों समेत नगर के गणमान्य नागरिक भी हुए शामिल।
इस बाल संसद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश बाल आयोग के अध्यक्ष रविन्द्र मोरे, सदस्य डॉ बीएस सेन, जिला पंचायत की सीईओ अंजू पवन भदौरिया सहित नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बाल संसद में शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सड़क सहित कई मुद्दों पर बहस हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर रम्मू भैय्या, नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन सहित नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाना था। इसी उद्देश्य से बाल संसद का आयोजन किया गया।जिसमें कॉलेज के होनहार विद्यार्थियों ने यह शहर की प्रमुख समस्याओं को किसी तरह हल कराने की अच्छी पहल की।

Related Articles

Back to top button