मध्य प्रदेश

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे गांव-गांव

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गांव चलो अभियान के तहत बूथ क्रमांक 5 में मंडल संयोजक बसंत शर्मा ने किया प्रवास प्रवास के दौरान नमो एप के माध्यम से सीधा जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया एवं ऐप डाउनलोड करवाया सरकार की योजनाओं के विषय में सभी हितग्राहियों को संबोधित किया मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की।
पिछले 10 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए कौन-कौन से बड़े कार्य हुए और ऐसी कौन सी योजनाएं हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर लोगों को फायदा मिला। तथा प्रदेश की भाजपा सरकार ने अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए क्या-क्या कार्य किया इन सब बातों को साझा किया जाकर
लोकसभा चुनाव में में जीत दिलाने की अपील की गई।
आपको बता दे की जहां ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर संयोजक बनाए हुए कार्यकर्ता बूथ क्षेत्र में पहुंचे और रात्रि विश्राम कर कार्यकर्ताओं सहित आम मतदाताओं से मुलाकात की उसमें प्रमुख रूप से ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजा दिग्विजय सिंह, नत्थू सिंह बड़े भैया, देशराज सिंह तोमर, ठाकुर बलराम सिंह एडवोकेट, भगवान सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, मेहरबान सिंह लोधी तो नगरीय क्षेत्र में नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, जिला मंत्री सुरेश ताम्रकार, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर, संतोष घोषी, पार्षद अजय सिंह जाट, प्रवीण जैन, अपनी अपनी टीम के साथ शहरी क्षेत्र के प्रत्येक बूथ अंतर्गत आने वाले एक-एक घर पहुंचे और प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया।
बूथ क्रमांक 5 ग्रामीण क्षेत्र के प्रवास के दौरा दामोदर साहू, देवेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, श्यामलाल कुशवाह, चुन्नीलाल साहू, राजकुमार साहू, बाबूलाल, राजू कुशवाह, भागचंद कुशवाहा, राहुल रजक, अभिषेक जोशी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button