साजिश रचकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, जंगल में गढ्ढा खोदकर निकाली युवक की लाश

अंधे हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | उमरियापान थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने जीजा व अन्य लोगों की मदद से अपने ही सगे बड़े भाई की साजिश रचकर हत्या कर दी है। जिस युवक की हत्या की गई वह बीते करीब एक महीने से लापता था। हत्या करने के बाद भाई ने अन्य लोगों की मदद से लाश को जंगल में ठिकाने लगाया । सोमवार को थाना क्षेत्र के ढीमरखोह जंगल में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। लाश बोरे पन्नी से लिपटी हुई जमीन के अंदर गढ़ी हुई थी। हत्यारे की निशानदेही पर युवक की लाश को गढ्ढे से बाहर निकलवाया गया।
उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि उमरियापान निवासी अमन उर्फ पंडा मिश्रा उम्र 25 वर्ष कुछ दिनों से लापता था। जिस दुकान पर वह काम करता था दो दिन पहले दुकानदार ने गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान अमन मिश्रा के छोटे भाई ने बताया कि वह साजिश रचकर अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। अन्य लोगों की मदद से जंगल में गढ्ढा खोदकर लाश को दबा दिया। पुलिस ने यह सुना तो हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को जबलपुर एफएसएल अधिकारी ड़ॉ. नीता जैन, उमरियापान नायब तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी, उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान सहित पुलिस कर्मी घटना स्थल तक पहुँचे। कुदवारी और गढ़मास के बीच ढीमरखोह के जंगल से पुलिस ने लाश को गढ्ढे से बाहर निकलवाया। एफएसएल अधिकारी और पुलिस की कार्रवाई के बाद लाश का उमरियापान अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बताया कि हत्यारे भाई की निशानदेही पर युवक की लाश को निकाला गया। लाश कपड़े पन्नी और बोरे में बंद थी। लाश आधी गल चुकी थी। बदबू भी आने लगी थी। पुलिस ने मामले से जुड़े आधा दर्जन से अधिक अन्य संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया । पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या गोली मारकर और जराही से गला रेतकर की गई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है । देर रात उमरियापान पहुँचे स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने बताया युवक की हत्या के मामले में उसके ही घर के लोग शामिल है। लिहाज़ा घटना का खुलासा हों गया हैं जिसमें अंशुल मिश्रा, अभय उपाध्याय, पार्थ चौबे, संदीप पटैल के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें धारा 302, 506, 201, 34 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है । हत्या कांड खुलासा करने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन एवं एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में विशेष भूमिका उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, अजय सिंह, योगेंद्र सिंह राजपूत, मोहन मुवेल एवं सायबर सेल कटनी से प्रशांत की विशेष भूमिका रही ।




