मध्य प्रदेशराजनीति

जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मंजू कटारे, जनपद अध्यक्ष सहित दो दर्जन से अधिक काँग्रेस नेता हुए भाजपा में शामिल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भोपाल मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए फिर एक बड़ा झटका देने वाला साबित हुआ। दमोह कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मंजू कटारे सहित लगभग दो दर्जन से अधिक जनपद अध्यक्ष, सदस्य, सरपंचों ने आज भाजपा न्यू जॉइनिंग कमेटी के संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा कि उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने आज इन सभी को भाजपा कि सदस्य्ता दिलाई।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दमोह कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ मंजू कटारे, उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे, जनपत पंचायत बटियागढ़ अध्यक्ष रामरानी कुशवाह, उपाध्यक्ष रजनी राजपूत, पूर्व उपाध्यक्ष जनपद हटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष वर्धा, जनपद सदस्य कमल मिश्रा, अवधरानी, कुंदन गोड, केशवेंद्र सिंह, वैजयंती बाई, एकता राय सहित दो दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Back to top button