मध्य प्रदेश

बिजली व्यवस्था पड़ी ठप्प, 24 अधिक ट्रांसफार्मर बंद

विद्युत वितरण केंद्र हर्रई तेजगढ़ का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले विद्युत वितरण केंद्र हर्रई तेजगढ़ बिजली व्यवस्था ठंप जैसे कि आज से दो माह पूर्व वितरण केंद्र हर्रई तेजगढ़ में तत्कालीन 8 ट्रांसफार्मर को बदलना व् सुधार कार्य शेष था जबकि वर्तमान में करीब 26 ट्रांसफार्मर जले फेल पड़े हुए हैं। विद्युत वितरण केंद्र हर्रई तेजगढ़ पदस्थ अधिकारी दो विद्युत वितरण केंद्रों में प्रभारी होने के कारण विद्युत वितरण केंद्र हर्रई तेजगढ़ समय के अभाव के कारण समास्याओं का निराकरण ठीक से नहीं कर पा रहे। वर्तमान पदस्थ अधिकारी को दो विद्युत केंद्र जबेरा हर्रई का कार्यभार संभाल रहे हैं जिससे वितरण केंद्र हर्रई तेजगढ़ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अधिकारी के पास समय के अभाव में ठीक से अपना दातव्य का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। जिससे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दिन प्रतिदिन सुदृढ़ होने की बजाय छितर वितर होती जा रही है। और वर्तमान में छात्र छात्राओं की बोर्ड परीक्षा चल रही इसी समय पर विद्युत बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसी समय छात्र छात्राओं को पढ़ाई करने के लिए बिजली की अवश्यकता होती है। इन ग्रामों के ट्रांसफार्मर खराब बिजली सप्लाई बंद कोट खमरिया 2 मोहरा 3 हिनोती 2 पतलोनी 2 करोदी पंडरिया 2 कटंगी 2 गूढ़ा 2 बीजाडोगरी 2 पिपरिया 2 मुंडारी 2 मोहड़ 1 बिजौरा 2 पुतरीघाट 1 खराब पड़े की ट्रांसफार्मर संख्या 30 से तक हो सकती है।

Related Articles

Back to top button