अलटो और स्विफ्ट की जोरदार भिड़ंत में दो की मौत, सात घायल छः रेफर

रफ्तार के कहर ने ली दो की जान, शादी की खुशियां मातम में बदली
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापिस जा रहे परिवार की अलटो कार को विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घायलों में चीख पुकार मच गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन चपटे हो गए घायलों को लकड़ियों से चेचिस को सीधा करके बाहर निकाला जा सका दुर्घटना में एक की घटना स्थल पर तो दूसरे की अस्पताल पहुंचकर मौत हो गई वहीं दोनों वाहनों में सात लोग घायल हुए हैं जिनमें से 6 को रेफर किया गया है जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वही 8 साल के बालक को मामूली चोट आई है। घटना रात 12 बजे की बताई जा रही है।
आपको बता दें कि नगर के जलाश गार्डन में मोतीराम गौर के यहां शादी थी जिसमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार दूर-दूर से आए हुए थे रात करीब 12 बजे चांदबढ़ तहसील बेगमगंज निवासी गोविंद गौर अपनी अलटो कार से पत्नी सुनीता गौर, पुत्री नंदिनी गौर, पुत्र कार्तिक गौर, अपनी बड़सास कल्पना पति शिवकुमार, रिश्तेदार संगीता पत्नी छत्रसाल गौर, भतीजा उमंग पुत्र कमलेश के साथ चांदबढ जा रहे थे जैसे ही उनकी कार डेंजर जोन कहे जाने वाले कोलू घाट मंदिर के सामने पहुंची तो गैरतगंज की ओर से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन बुरी तरह पिचक गए । पीछे आ रहे रिश्तेदारों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी और घायलों को मुश्किल से वाहनों से निकलकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
जिसमें गोविंद गौर पिता रामसिंह आयु करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम चांदबढ बेगमगंज की घटनास्थल पर ही मौत होना बताया गया, वहीं ग्राम गोहद थाना मंडी बामोरा निवासी कल्पना पति शिवकुमार उम्र करीब 45 वर्ष की अस्पताल में इलाज से पहले ही मौत हो गई।
तथा सुनीता 40 वर्ष नंदिनी 13 वर्ष संगीता 45 वर्ष उमंग 15 वर्ष को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है जिसमें नंदिनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
वही स्विफ्ट कार जिसे अयोध्या नगर बेगमगंज निवासी प्रदीप ठाकुर चला रहे थे उनके साथ अमित थे उन्हें भी चोट आने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है वहां से उन्हें भोपाल भेज दिया गया है। मृतक गोविंदा का 8 वर्षीय पुत्र कार्तिक उसे मामूली चोट आई है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कार के अंदर फस गए थे कुछ लोगों के पैर भी टूट गए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



