धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री रामचरित मानस पाठ हुआ प्रारंभ

जमुनिया । शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया सिलवानी में 27 फरवरी मंगलवार से विश्व कल्याण की भावना से श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्मण द्वारा श्री गणेश पूजन, कलश स्थापना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर पाठ प्रारंभ किया
जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया की शासकीय श्री कृष्ण गौशाला में श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन मंगलवार से किया जा रहा है। 28 फरवरी बुधवार को पाठ के विश्राम पर कन्या भोजन, प्रसादी वितरण होगा। श्री रामचरित मानस पाठ में विभिन्न ग्रामों की भजन मंडलियां शामिल होंगी। गौशाला संचालनकर्ता महालक्ष्मी स्व सहायत समूह के द्वारा सभी ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासियों से श्री रामचरित मानस पाठ में शामिल होने एवं गौशाला में पधार कर धर्मलाभ लेने हेतु आवाहन किया गया है।

Related Articles

Back to top button