घायल सांड को उपचार के लिए गौशाला ले गए पशु सेवक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दुर्घटना में घायल, बीमार या कुत्ते द्वारा काटे गए घायल गौ वंश की सेवा करने के लिए नगर के लोगों द्वारा सियावास कामधेनु समिति के माध्यम से कई दिनों से सेवा दी जा रही है आज एक घायल सांड को इलाज के लिए ले जाया गया जिसमें समिति सदस्य बसंत शर्मा, प्रदीप शर्मा, रोहित कुशवाहा, कमलेश सेन, भूरा सेन अपनी टीम के साथ मौजूद रहे और घायल सांड की सेवा कर संपूर्ण उपचार हेतु अस्थाई गौशाला ले जाया गया जहां गौशाला में मौजूद सेवकों द्वारा उनका उपचार किया जाएगा।
सियावास कामधेनु समिति द्वारा गौ वंश की जिस तरह से सेवा की जा रही है उसकी नगर के लोग भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। गत दिनों रात 1 बजे कुत्तों द्वारा घायल की गई एक गाय के उपचार के लिए भी उतने ही रात को सियावास कामधेनु समिति के लोग पहुंचे और उसका उपचार किया था हालांकि बाद में गाय की मौत हो गई थी। कामधेनु समिति की सेवा को लोग सराहना रहे हैं।



